रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित गणेश पूजा महोत्सवों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
ठुकराल वार्ड नं. 21 रम्पुरा स्थित काली मंदिर, वार्ड नं. 24 रम्पुरा, वार्ड नं. 22 रम्पुरा बाल्मीकि मोहल्ला गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो माता मंदिर एवं वार्ड नं. 32 भूरारानी स्थित रसालों माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। इस अवसर पर आयोजकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जनजागरण का प्रतीक है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और हमें इस महोत्सव से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और विकास की दिशा में मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को परंपराओं से परिचित कराते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रमों में समाजसेवी संजय ठुकराल, कुंवर पाल कोली, राजू गुप्ता, आनंद शर्मा, गगन ग्रोवर, सियाराम कोली समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
