उत्तराखंड पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने सिंबल आवंटन की प्रक्रिया पर लगाई अस्थाई रोक।

मीडिया ग्रुप, 13 जुलाई, 2025

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने पंचायत चुनाव के संबंध में बड़ा निर्णय लेते हुए “निर्वाचन सिंबल/प्रतीक आवंटन” की प्रक्रिया को 14 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह फैसला नैनीताल हाईकोर्ट में लंबित याचिका संख्या 503 (एमबी) / 2025 – शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग – पर 11 जुलाई 2025 को पारित आदेश और 14 जुलाई 2025 को होने वाली सुनवाई के मद्देनज़र लिया गया है।

आयोग द्वारा 28 जून 2025 को जारी आदेश के तहत 14 जुलाई को निर्धारित निर्वाचन प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया अब दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित रहेगी। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह निर्णय आयोग द्वारा न्यायालय में दायर स्पष्टीकरण पत्र के आधार पर लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के अंतिम निर्णय के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।