Viral Video: दीवार पर हाथ रखकर हवा में लटका शख्स, लोगों ने कहा- ‘ऐसा सिर्फ सपनों में हो सकता है’

सोशल मीडिया का जमाना है और यहां आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स सिर्फ दीवार पर हाथ रखकर हवा में लटका हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस वीडियो को 20 लाख से भी अधिक बार जा चुका है। बता दें कि जिस शख्स का यह वीडियो वायरल हो रहा है वह पेशे से जादूगर है।

वीडियो की शुरुआत में एक शख्स कार्डबोर्ड के कुछ डिब्बे के सहारे दीवार पर हाथ रखकर लटका हुआ दिखाई देता है। कुछ देर बाद एक दूसरा शख्स आता है और डंडे से उन डब्बों को मारकर गिरा देता है। डब्बे गिरने के बाद सबकी नजर उस शख्स पर जाती है जो दीवार पर हाथ रखकर लटका हुआ था। हैरानी की बात यह है कि वह शख्स अभी भी हवा में ही लटका हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी भी तरह के सहारे के बिना सिर्फ दीवार पर हाथ रखकर हवा में लटका हुआ है। जादूगर हवा में ही अपने पैरों को भी चलाते हुए दिख रहा है। आइए देखते हैं वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Xavier Mortimer (@xaviermortimer)

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को जादू का करिश्मा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे नजरों का धोखा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ‘ऐसा सिर्फ सपनों में हो सकता है’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह जादू बहुत डरावना है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @xaviermortimer नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 27 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।