ऊधमसिंह नगर : गदरपुर में धान की तौल न होने पर किसानों ने दिया धरना।

मीडिया ग्रुप, 26 अक्टूबर, 2021

गदरपुर। धान की तौल न होने पर किसानों ने मंडी में धरना दिया। उन्होंने तौल में दी जा रही छूट में बढ़ोत्तरी की मांग की। किसानों ने सोमवार को किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविदर सिंह कलसी के साथ अनाज मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धरना दिया।

उन्होंने तौल में दी जा रही छूट में वृद्धि करने की मांग की। कलसी ने कहा कि बारिश से किसान धान मंडी में ला रहे हैं। धान का रंग बदलने और दाने के काला होने की संभावना से न तो समुचित तौल हो पा रही है और न ही वाजिब दाम मिल रहा है। धान की अधिक कटौती की जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि पूर्व में जिस प्रकार से कटौती की जा रही थी। वर्तमान में कटौती कर दी जाए। 6आर को भी पोर्टल में दर्ज में देरी की जा रही है। समय पर भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।

मंडी समिति के सचिव कैलाश शर्मा ने किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिया तो किसान धरना समाप्त करने को राजी हो गए। धरना देने वालों में विक्रम सिंह गोराया, अशोक सेठी, विनोद गुंबर, हरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह विर्क, दलजीत सिंह शामिल थे।