पंतनगर में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का भाजपाइयों द्वारा स्वागत।

मीडिया ग्रुप, 02 नवंबर, 2023

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का पंतनगर में भाजपाइयों द्वारा माल्यार्पण कर जमरानी बांध परियोजना की मंजूरी पर भव्य स्वागत कर किया गया।

केंद्रीय कैबिनेट ने विगत दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल बड़ी सौगात दी। सरकार की ओर से जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी दी गई। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रिय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। कुमाऊं मंडल के विकास के लिए इस परियोजना को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा।

कुमाऊं मण्डल में जमरानी बाघ बनाए जाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा इस कार्य को कराने में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों पर भाजपाइयों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

भारतीय जनता पार्टी पंतनगर मण्डल द्वारा बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का पंतनगर मे भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। स्वागत कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विवेक सक्सेना के घर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने की। इस दौरान रुद्रपुर मेयर रामसिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शेर सिंह, डी एन यादव, पूर्व महामंत्री आर एन शर्मा, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी एडवोकेट, एन पी सिंह, संगम, राजेन्द्र पवार, अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे।