रुद्रपुर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 15 अक्टूबर, 2023

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से कुछ महीने पहले एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। नाबालिग लड़की के बयानों के आधार पर पवन कुमार के खिलाफ 376, 363, 366 पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी को धरपकड़ शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को मोदी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।