पंजाब : सीएम भगवंत मान ने राजनीतिक विरोधियों को दी खुली लाइव बहस की चुनौती।

मीडिया ग्रुप, 08 अक्टूबर, 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने राजनीतिक विरोधियों को खुली लाइव बहस की चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वाड़िंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है कि वे रोज-रोज की किच-किच की बजाय पंजाबियों और मीडिया के सामने आएं और बैठें।

सीएम ने आगे कहा कि पंजाब को किसने लूटा है? अब तक भाई-भतीजे, जीजा-साले, दोस्त, टोल प्लाजा, युवा किसान, व्यापारी, दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी.. आइए सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें… आप कागजात लाना चाहते हैं, ले आओ लेकिन मैं मौखिक रूप से ही बोलूंगा.. एक नवंबर ‘पंजाब डे’ ठीक रहेगा.. आपको तैयारी के लिए भी समय मिल जाएगा।