पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

मीडिया ग्रुप, 09 अक्टूबर, 2023

पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है।

  • मिजोरम – 7 नवंबर, 2023
  • छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर, 202r
  • मध्यप्रदेश – 17 नवंबर, 2023
  • राजस्थान – 23 नवंबर, 2023
  • तेलंगाना – 30 नवंबर, 2023

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर, 2023 को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।