उधमसिंह नगर : रुद्रपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, मृतक की मां भी गंभीर।

मीडिया ग्रुप, 03 अगस्त, 2023

ऊधमसिंह नगर। रुद्रपुर में पति–पत्नी के मर्डर से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बीती रात घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है।

बदमाशों ने मृतक महिला की मां को भी घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ ही क्षेत्रिय विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंच गए। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना से लोगों में दहशत फैली हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक संजय मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था और घर जमाई बनकर पत्नी के साथ उसके मायके में ही रहता था।

बीती रात नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस गए। उन्होंने धारदार हथियारों से महिला पर हमला किया तो उसकी चीख पुकार सुनकर जब उसकी मां बचाने दौड़ी तो हमलावर ने उस पर भी हमला बोल दिया।

इतना ही नहीं संजय के पुत्र जय को भी हमलावर ने धक्का दिया और फिर इत्मीनान से फरार हो गया। बुरी तरह लहूलुहान महिला की मां को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। शांति व्यवस्था बनाई रखने के लिए मद्देनज़र मृतक के घर के पास भारी फोर्स को तैनात किया गया है।

पुलिस ने मृत दंपत्ति के घर को एहतियातन सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जगह पहुँच गयी है और अहम सुराग हासिल किये हैँ।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे। मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक पहले पड़ोस में ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था।

पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।