देह व्यापार मामले में फरार इनामी महिला गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 22 फरवरी, 2023

हल्द्वानी। पुलिस ने देह व्यापार के मामले में फरार चल रही इनामी महिला को गिरफ्तार किया है। फरार महिला को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है, महिला अपना नाम बदलकर हिमाचल में रह रही थी। वह काफी समय बाद अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आई थी। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

महिला को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेली की रहने वाली महिला वर्ष 2008 में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई थी, जेल से छूटने के बाद महिला रुद्रपुर स्थित अपने किराए के मकान को छोड़ कर फरार हो गई, जिसने अपना नाम बदलकर एक व्यक्ति से शादी कर ली और वह हिमाचल प्रदेश में रह रही थी।

पुलिस ने उस पर 20 हजार का ईनाम घोषित किया था और उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। बताया जाता है कि कुछ वर्षों से महिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में अपना नाम बदल कर रही थी। कल वह हल्द्वानी आई थी, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गयी।