उधमसिंह नगर : रुद्रपुर में कई किलो चरस के साथ युवक गिरफ़्तार।

मीडिया ग्रुप, 13 नवंबर, 2022

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को पुलिस को एक और सफलता मिली है। केलाखेड़ा पुलिस ने लाखों की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान केलाखेड़ा में करबला मोड़ के पास से युवक को मोटरसाईकिल पर 2 किग्रा 78 ग्राम चरस ले जाते हुए हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया। आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

पूछताछ में उसने लम्बे समय से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चरस बेचने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गयी। पुलिस टीम में सीओ बाजपुर भूपेन्द्र भंडारी, थानाध्यक्ष केलाखेड़ा ललित मोहन रावल, उपनिरीक्षक नरेन्द्र अधिकारी,उपनिरीक्षक जितेन्द्र आदि थे।