उधमसिंह नगर : भूकंप के दहशत से रुद्रपुर में छत से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल।

मीडिया ग्रुप, 09 नवंबर, 2022

रुद्रपुर। मंगलवार देर रात भूकंप के झटके रूद्रपुर में भी महसूस किये गये। शहर की विभिन्न कालोनियों में रह रहे तमाम लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घरों से बाहर निकल आये। वहीं इंदिरा आदर्श कालोनी में एक युवती दहशत के चलते छत से कूद गयी।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती घर में परिवार के साथ सो रही थी। भूकंप के झटके लगने के दौरान अचानक उसकी आंख खुली तो वह बालकनी में आ गयी और दहशत के चलते छत से कूद गयी। जिससे उसके दोनों पैर फैक्चर हो गये। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।