तकनीक : डेढ़ करोड़ की लागत से बनाये मकान को 500 मीटर दूरी पर किया जा रहा शिफ्ट।

मीडिया ग्रुप, 21 अगस्त, 2022

पंजाब के किसानों को समृद्ध माना जाता है। किसान खेती के जरिए ही अपनी सुख-सुविधा का पूरा इंतजाम भी कर लेते हैं। इसी कड़ी में पंजाब के एक किसान ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करके एक आलीशान मकान बनाया था।

यह मकान दो मंजिला था। लेकिन फिलहाल किसान के सामने एक बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई। जानकारी के मुताबिक किसान का मकान एक्सप्रेस वे पर आ रहा था जिसकी वजह से उसे कभी भी मकान तोड़ना पड़ सकता था।

यही कारण है कि किसान अपने मकान को अब 500 फीट की दूरी पर ले जा रहा है। अब तक मशीन के जरिए मकान को 250 फीट की दूरी पर ले जाया जा चुका है।

 

आने वाले दिनों में इसे 500 फीट की दूरी पर ले जाया जाएगा। मकान को शिफ्ट करने के लिए उसे पूरी तरीके से जड़ से बाहर निकाला गया है। इसके लिए हाइड्रोलिक और जक का प्रयोग किया गया।

जिस किसान का यह घर है उसका नाम सुखी है। सुखी ने बताया कि मैं इस घर को स्थानांतरित कर रहा हूं। यह घर दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के बीच में आ रहा था। मुझे मुआवजे की पेशकश की गई थी लेकिन मैं दूसरा घर नहीं बनाना चाहता था।

मैंने इस घर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जाहिर सी बात है किसान के लिए कदम आसान नहीं रहा होगा लेकिन मजबूरी में उसे यह काम करना पड़ रहा है। धीरे-धीरे ही सही इस मकान को फिर से शिफ्ट किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मकान को एक बार फिर से स्थाई तौर पर स्थापित कर दिया जाएगा।