ब्रेकिंग : मध्यप्रदेश में बेरहम मां ने ली अपने नाबालिग बच्चों की जान।

मीडिया ग्रुप, 02 जुलाई, 2022

मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है। दरअसल मध्यप्रदेश में एक मां ने अपने ही 3 मासूम बच्चों को चूहें मारने की दवा पिला दी और उसके बाद खुद भी इसे पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 2 मासूमों की मौत हो गई वहीं मां और एक और बच्चे की भी हालत गंभीर बनीं हुई हैं।

बता दें कि ये घटना ग्राम कोद की है जहां पर में एक मां ने अपने 3 मासूम बच्चों को पानी मे चूहामार दवाई मिलाकर पिला दी। इसके पश्चात स्वयं ने भी पीकर जान देने की कोशिस की। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर पड़ोस में रहने वाले परिजनों को पता चला तो वे एंबुलेंस से चारों को इलाज के लिए बदनावर अस्पताल लाए।

जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शाम 6 बजे दो और बच्चों को इंदौर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही 6 साल के बालक ने दम तोड़ दिया।

बच्चों की दादी ने बताया कि उसका लड़का कहीं बाहर नौकरी कर रहा है तथा बच्चे व बहू पास में ही अलग मकान में रहते हैं। उनका एक लड़की दवा नहीं पीने से बच गई। उन्होंने ये भी बताया कि महिला का उसके पति से फोन पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने ये कदम उठाया। वहीं पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं।