ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शव का पोस्टपार्टम करा कार्यवाही की शुरू।

मीडिया ग्रुप, 15 अप्रैल, 2022

रूद्रपुर। दो दिन पूर्व भूरारानी क्षेत्र में नाले में शव मिलने की गुत्थी को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि जाफरपुर क्षेत्र में एक और शव ने पुलिस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक जाफरपुर में बीती देर शाम सड़क किनारे एक व्यक्ति बेसुध पड़ा था। स्थानीय लोगों ने 108 को सूचना दी। जिस पर 108 से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मृतक के बारे में जाकनारी जुटाने के प्रयास कर रही है। बता दें दो दिन पहले भी भूरारानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में बरामद हुआ था। मृतक के शरीर में चोट के निशान होने से उसकी हत्या की आशंका जाई जा रही थी। पुलिस इस मामले की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पायी थी कि एक और अज्ञात शव मिलने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गयी है।