उधमसिंह नगर : नाले में लावारिस लाश मिलने से शहर में सनसनी, हत्या की आशंका।

मीडिया ग्रुप, 15 अप्रैल, 2022

रुद्रपुर। नाले में लावारिस लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के भिजवाया है। शरीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि भूरारानी क्षेत्र नाले में लाश पड़ी है। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दौरान सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।

पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आस पास के लोगों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।