ब्रेकिंग : पूर्णागिरी जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

मीडिया ग्रुप, 09 अप्रैल, 2022

टनकपुर। मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों मृतक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को पूर्णागिरि मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। मेला देखने जा रहे लोगों के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।