उधमसिंह नगर : दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का सामान राख।

मीडिया ग्रुप, 29 मार्च, 2022

नानकमत्ता। बीती रात्रि शाॅर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने आसपास रह रहे लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि नगर के मुख्य चैराहे के समीप व्यापारी बेअंत सिंह पुत्र जागीर सिंह की गुरु नानक कढ़ाई सेंटर के नाम से दुकान है।

रोज की तरह बेअंत सिंह दुकान बंद करके अपने घर को गया था। रात्रि लगभग दो बजे जब पुलिस गश्त कर रही थी तो पुलिस ने से धुंआ उठता देख तत्काल पास में राजीव मेडिकल स्टोर के स्वामी जानकारी दी। पुलिस ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को भी दी। आनन-फानन में पुलिस टीम व आसपास में रह रहे व्यापारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ताला तोड कर आग पर काबू पा लिया।

दुकान स्वामी बेअंत सिंह ने बताया कि दुकान पर कीमती कपड़े, कढ़ाई करने वाली मशीन जलकर राख हो गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू,राजन चैहान इंद्रपाल सिंह मान, परविंदर सिंह लक्की, दिनेश रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, संदीप पाल सिंह, सुनील सागर निर्मल सिंह नफीस कुरैशी के प्रतिष्ठान में पहुंच कर गहरा दुख व्यक्त किया। व्यापारियों ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।