ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

मीडिया ग्रुप, 20 मार्च, 2022

रूद्रपुर। शहर में दो अलग अलग स्थानों पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने दोंनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया है। 0दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक संजय नगर खेड़ा मे अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना पर ट्रांजिट कैम्प थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उसकी उम्र करीब चालीस साल बतायी जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

वहीं सिविल लाईन क्षेत्र में एक व्यक्ति नाले में पड़ा हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और 108 की मदद से नाले में पड़े व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसके हाथ में राजपाल गुदा हुआ था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।