पंजाब कैबिनेट में तीन वकील, दो डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन और सामजसेवी और किसान शामिल।

मीडिया ग्रुप, 19 मार्च, 2022

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में सरकार बना ली गई है और आज 10 मंत्रियों का शपथग्रहण होना है। आम आदमी पार्टी द्वारा राजनीति को नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। जहां राजनैतिक दल मंत्रीमंडल को जातीय समीकरण के आधार पर निर्धारित करने में विश्वास करते है, वहीं आप द्वारा मंत्री मंडल के चयन में एक अलग ही रूप देने का प्रयास किया है।

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में तीन वकील, दो-दो डॉक्टर और किसान शामिल हैं। वहीं, एक-एक इंजीनियर, बिजनेसमैन और सामजसेवी को भी जगह मिली है। कैबिनेट में शामिल इकलौती महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर नेत्र सर्जन हैं।

शुक्रवार रात को ही मुख्यमंत्री मान ने अपने कैबिनेट सहयोगियों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी। मान के इस मंत्रिमडंल में लगातार दूसरी बार जीते दो विधायक शामिल हैं।

मान मंत्रिमंडल में तीन वकील, दो-दो डॉक्टर और किसान शामिल हैं। वहीं, एक-एक इंजीनियर, बिजनेसमैन और सामजसेवी को भी जगह मिली है। कैबिनेट में शामिल इकलौती महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर नेत्र सर्जन हैं। चुनाव से पहले वे सरकारी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। कौर के पिता प्रोफेसर साधु सिंह 2014 में फरीदकोट से आप के सांसद रह चुके हैं।

भगवंत मान कैबिनेट में युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। अजनाला से जीते 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल मान कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र 46 साल 11 महीने है। मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्रियों में 31 साल के हरजोत सिंह भगवंत मान सबसे युवा मंत्री हैं। 32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर दूसरे तो 40 साल के लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे सबसे युवा मंत्री हैं।

मंत्रिमंडल में शामिल छह मंत्रियों को उम्र पचास साल से कम है। इनमें 46 साल की डॉक्टर बलजीत कौर, 47 साल के हरपाल चीमा और 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं। 50 साल से अधिक उम्र के पांच मंत्रियों में 51 साल के लाल चन्द, 52 साल के विजय सिंगला, 53 साल के हरभजन सिंह ईटीओ, 56 साल के ब्रम शंकर और 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल हैं।

भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में दो मंत्री केवल दसवीं पास हैं। 10वीं पास मंत्रियों में अजनाला से जीते कुलदीप सिंह धालीवाल और भोआ से जीते लाल चन्द शामिल हैं। चुनावी हलफनामे में धालीवाल ने खुद को किसान तो लाल चन्द को खुद को समाजसेवी बताया है। 12वीं पास मंत्रियों में पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर और होशियारपुर से जीते ब्रम शंकर शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी 12वीं पास हैं।