स्वास्थ्य : मखाना व छुहारा मिक्स कर दूध पीना स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद।

मीडिया ग्रुप, 15 फरवरी, 2022

बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों की जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ जाती हैं, यही वजह है कि 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें कई बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। कई लोग टेंशन फ्री रहने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे फायदा मिलने की बजाए नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पुरुष अगर बीमार और कमजोर हो जाएं तो उनकी पर्सनल लाइफ में भी नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। साफ ही उनका रोमांटिक जीवन भी नीरस हो जाता है। हांलाकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं कई घरेलू नुस्खों की मदद से अपनी इस परेशानी से काफी हद तक निजात पा सकते हैं और 40 की उम्र में भी 25 साल के जवानों जैसी सेहत पा सकते हैं।

इन 3 चीजों के सेवन से मिलेगा फायदा-

1-मखाना-

मखाना (Fox Nut) एक आयुर्वेदिक हर्ब है, इसमें प्रोटीन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और फैट जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद रहते हैं। अगर पुरुष रोज मखाना खाते हैं शरीर में टेस्टेस्टोरॉन हार्मोन (Testosterone Hormone) का सिक्रीशन बढ़ जाता है जिससे शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।

2-छुहारा-

छुहारा (Dry Dates) फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम कैलिशियम और आयरन का रिच सोर्स है। अगर आपका शरीर कमजोर है तो ये स्टेमिना बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। छुहारे से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है अगर बेहतर रिजल्ट पाना है तो इस रोज दूध के साथ मिलाकर पिएं।

3-दूध-

40 की उम्र में भी पुरुषों को रोज दूध पीना जरूरी है, इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। ये स्टैमिना को बढ़ाने में मददगार साबित होता है और बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलती है।

कैसे खाएं मखाना, छुहारा और दूध?

-मखानों और छुहारों को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें।
-फिर एक गिलास दूध लें और उसे ग्राइंड कर दें।
-अब इसमें छुहारे और मखानों को डाल दें और ड्रिंक तैयार कर लें।
-अगर रोज इस ड्रिंक को पिएंगे तो बेहतर रिजल्ट दिखेगा।
-दूध और शहद मिलाकर पीने से भी स्टैमिना बढ़ता है।