विद्युत वितरण उपखंड रुद्रपुर प्रथम के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्रों से जुड़ी विद्युत लाइनों के स्थानांतरण कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित कार्य के दौरान आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मटकोटा उपकेंद्र के 11 केवी एलआईसी फीडर से जुड़े आवास विकास क्षेत्र एवं सर्किल उपकेंद्र के 11 केवी दरिया नगर फीडर से जुड़े संजय नगर, खेड़ा, एफसीआई गोदाम, दरिया नगर और शैलजा फार्म क्षेत्र में 24 सितंबर से 30 सितंबर तक निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की गई है।
यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से इस अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था रखने तथा इन्वर्टर और जनरेटर को ग्रिड लाइन से अलग करके चलाने की अपील की है, ताकि बैक-फीडिंग के कारण किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

