टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी

टनकपुर (चम्पावत)। माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), चम्पावत के निर्देशानुसार रविवार को वार्ड नंबर-01, शारदा घाट, टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पीएलवी (अधिकार मित्र) अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न निःशुल्क कानूनी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अन्य सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।