रुद्रपुर: दुर्गा कॉलोनी में निकली भव्य कलश यात्रा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया सनातन संस्कृति संरक्षण का संदेश
रुद्रपुर। वार्ड नंबर-32 स्थित दुर्गा कॉलोनी में धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने सभी लोगों से अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और जयघोष से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर पीताम्बर त्रिपाठी, तरुण दत्त, राजाराम यादव, उमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र बेलवाल, पुनीत गांधी, रवि मिश्रा, कुलदीप कुमार दीक्षित, विद्याराम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
