कमरे में पड़ा मिला रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग का शव

रिपोर्ट : राजीव कालड़ा 

उधमसिंह नगर। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी का शव संदिग्ध हालात में उनके कमरे मिला। उनके मुंह और नाक से रक्तस्राव हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कुछ दिनों पूर्व ही यहां किराए के मकान में रहने आए थे। वह प्लॉट खरीदना चाहते थे। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दिनेशपुर निवासी युवक का कमरा 15 दिन पूर्व ही 70 वर्षीय अवधेश तिवारी निवासी जिला प्रतापगढ़ ने किराए पर लिया था। वह रेलवे से रिटायर्ड कर्मी थे। यहां मकान बनाने की मंशा से आये थे।

बताते हैं शुक्रवार को अन्य किराएदारों ने उन्हें उनके कमरे में खून से लथपथ औंधे मुंह पड़े देखा। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। मृतक के पुत्र गुजरात में रहता है। दिनेशपुर पुलिस का कहना है मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जहां मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।