Viral Video: दादी मां के बाइसेप्स देख खुद पर आ जाएगी शर्म, इस उम्र में भी पोते को दे रही हैं टक्कर

अक्सर नौजवान अपनी फिटनेस का काफी ज्यादा ख्याल रखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे लोगों की उम्र और जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं अधिकतर लोग खुद पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। जिस तरह लोग अपनी जवानी में जिम जानकर एक सुडौल शरीर बनाकर रखते हैं, बुढ़ापे में शायद ही कोई खुद को ऐसा रख पाता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।

दरअसल, इस वीडियो में एक दादी मां को अपने पोते के साथ अपने बाइसेप्स दिखाते हुए देखा जा रहा है। इस उम्र में दादी के तगड़े बाइसेप्स देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यही वजह है कि यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं यह वीडियो…

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का दादी मां के सामने अपने बाइसेप्स को मोड़ते हुए दिख रहा है। इस दौरान बुजुर्ग महिला के सुडौल और मजबूत बाइसेप्स देखकर हर कोई दंग रह गया है। दादी मां अपनी सुडौल बाजुओं को दिखाते हुए मुस्कुराती दिख रही हैं। वीडियो में लड़के के बाइसेप्स भी काफी अच्छे हैं, लेकिन इस उम्र में भी दादी मां के ऐसे बाइसेप्स देखकर हर कोई हैरान है। ऐसे में सभी का ध्यान केवल दादी मां पर ही जा रही है, जो पोते को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। ऐसे में हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर gym_lovers018 द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9 लाख 30 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही वीडियो को करीब 11.2 मिलियन से अधिक बार देखे जा चुका है।