हल्द्वानी : आपसी विवाद में किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

हल्द्वानी। नगर के रामपुर रोड पंचायत घरआनंदपुर क्षेत्र में एक किशोर को पड़ोसी ने मामूली बात पर गोली मार दी । जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बरेली रेफर किया गया है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया है।

आनंदपुर में वेदांत कपड़े बेचने का काम करता है। उसी के पड़ोस में रहने वाला किशन नाम का व्यक्ति भी कपड़े बेचने का काम करता है। बीती रात किसी बात को लेकर किशन व वेदांत में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि किशन ने वेदांत को को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वेदांत को घायल अवस्था में एसटीएच ले जाया गया लेकिन उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट, मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेन देन का बताया जा रहा है। क्योंकि दोनों के बीच 15 दिन पूर्व भी लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच में कुछ लेन देन था जिसको लेकर विवाद हुआ और किशन ने वेदांत को गोली मार दी। आरोपी फरार है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।