रुद्रपुर : महिला से दुष्कर्म का प्रयास

रुद्रपुर। सामान लेकर घर जा रही एक महिला को रास्ते से युवक ने जबरदस्ती पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रीत विहार क्षेत्र की निवासी एक महिला ने रम्पुरा पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 7 मार्च की रात करीब 8 बजे मां के साथ सामान लेकर घर जा रही थी।

रास्ते में एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरदस्ती पकड़ कर कमरे में ले गया। उससे छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर धमकी देने लगा। बड़ी मुश्किल से उसकी चंगुल से निकल कर आई। महिला ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जान माल सुरक्षा की गुहार लगाई।

चौकी प्रभारी रम्पुरा नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस महिला की तहरीर पर जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।