Viral Video: पानी की तलाश में भटक रहे तेंदुए का सिर मटके में फंसा, तड़प रहे जानवर की लोगों ने ऐसे बचाई जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो महाराष्ट्र के धुले जिले का है। इसमें एक तेंदुआ दिख रहा है, जिसका सिर पानी के बर्तन में फंस गया है। यह घटना दो मार्च यानी शनिवार के दिन का है। धुले के सकरी तालुका के शिवारा गांव में यह घटना घटी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने कई घंटें की महेनत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बचाया।

बताया जा रहा है कि पानी की तलाश में तेंदुआ घूम रहा था, तभी उसकी गर्दन बर्तन में फंस गई। इस बाद गांव के लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सुबह करीब सात बजे गाव में स्थित गौशाला के पास एक नर और मादा तेंदुआ पानी की तलाश में पहुंचे। वहां पर एक तांबे के बर्त में पानी रखा गया था, जिसका का मुंह संकरा था। इसकी वजह से पानी पीने की कोशिश में एक तेंदुआ का सिर फंस गया।

बर्तन को सिर से निकालने की कोशिश करते-करते तेंदुआ थक गया और उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारी समय पर पहुंचे और तेंदुआ को बचा लिया।

मौके पर पशु चिकित्सकों के साथ वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। पशु चिकित्सकों ने बेहोश करने का इंजेक्शन दिया और बर्तन को मशीन से काटकर तेंदुए के सिर से हटाया। तेंदुए के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। चिकित्सकों ने मशीन के जरिये उसे ऑक्सीजन दिया।

कुछ देर बाद तेंदुए होश में आया और उसकी हालत स्थिर हो गई। वन विभाग के अधिकारीअपने साथ तेंदुए को ले गए। कुछ समय निगरानी में रखने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।