उधमसिंह नगर : पूर्व प्रधान ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास, मां के साथ की मारपीट

मीडिया ग्रुप, 27 अक्टूबर, 2023

उधमसिंह नगर। एक पूर्व प्रधान पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास और उसकी मां से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। खटीमा निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि 23 अक्तूबर की रात वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। आरोपी उनके घर में घुसा और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी।

आरोपी ने उसकी मां का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। आरोप है कि खटीमा निवासी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिवार वालों ने बेहोशी की हालत में उसकी मां को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी हाकम सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।