रुद्रपुर : संदिग्ध हालातों में बालिका की मौत।

मीडिया ग्रुप, 15 अक्टूबर, 2023

रूद्रपुर। संदिग्ध हालातों में तबियत बिगड़ने से एक दस वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर निवासी शिव शंकर यहां तीन पानी स्थित दुर्गा कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दस वर्षीय पुत्री का बीती शाम अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया।

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रैफर किया गया। इसी बीच बालिका ने दम तोड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।