उत्तराखंड : चार दिन पहले जेल से छूटा और फिर कर दी महिला के घर में लाखों की लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 04 अक्टूबर, 2023

उत्तराखंड। महिला से चाकू के बल पर लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित शास्त्री नगर खाला इंदिरा नगर का रहने वाला है। उस पर गैंगस्टर व कई अपराध के मुकदमे दर्ज हैं।

वह पांच बार जेल जा चुका है। आरोपी के पास से लूटा गया समान और नकदी बरामद हो गई है। उसने बताया कि वह महिला के घर में शाम के वक्त ही घुस गया था। तब से वह वहीं छिपा था।

रात होते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि मोहित नगर लेन नंबर एक में महिला का मकान है। कुछ साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी जगह वह मृतक आश्रित कोटे से उरेडा में बतौर लेखाकार काम करती हैं।

उनके दो बेटे गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते हैं। महिला सोमवार रात को रोज की तरह खाना खाने के बाद करीब साढ़े दस बजे के बीच सोने चली गईं।

वह लगभग पौने एक बजे टॉयलेट जाने के बाद फिर बिस्तर पर लेटीं तो बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया।

धमकाते हुए कहा कि उसे पैसों की जरूरत है जल्दी पैसे निकालो। महिला ने बेडरूम में रखी अलमारी की तरफ इशारा कर दिया। महिला बदमाश को अलमारी तक ले गईं और उसमें रखे रखे 50 हजार रुपये निकाल कर दे दिए।

जाते वक्त बदमाश नम्रता वोहरा के गले से चेन भी लूटकर ले गया। उसके जाने के करीब पांच मिनट बाद महिला ने अपनी अलमारी देखी तो उसमें से अन्य जेवरात भी गायब थे।