ऊधमसिंह नगर : बाजपुर के हरिपुरा जबरान में हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल, किसानों द्वारा मुजावजे की मांग।

मीडिया ग्रुप, 27 सितंबर, 2021

बाजपुर। किसानों के लिये फसल तैयार कर बेचने तक अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्या ग्रामीणों के साथ हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल को देख कर भी होता है।

गांव हरिपुरा जबरान क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने चहलकदमी कर धान की एक एकड़ फसल चौपट कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

शनिवार देर रात हाथियों के झुंड ने गांव हरिपुरा जबरान में कई खेतों में घुसकर धान की फसल को रौंद दिया। रविवार सुबह जाकर किसानों ने खेतों जाकर चौपट फसल को देखा। ग्रामीणों के अनुसार हरिपुरा जबरान निवासी विपिन की एक एकड़ धान की फसल चौपट हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी पिछले एक पखवाड़े से खेतों में घुसकर धान की फसल को चौपट कर रहे हैं। वन अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।