रूद्रपुर : महिला के घर में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 23 मई, 2023

रूद्रपुर। अज्ञात चोरों ने महिला के ड्यूटी पर जाने के पश्चात उसके बंद घर का ताला तोड़ हजारों की नगदी चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दूधिया नगर कैनाल कालौनी निवासी महिला 19 मई को रोज की तरह अपने कार्य पर सुबह 10 बजे चली गई थी।

दोपहर पडोसी से उसे फोन पर चोरी की सूचना मिली। घर पहुचने पर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर पर रखे 25 हजार रूपये और एक गुल्लक जिसमे लगभग पाँच सौ रूपये डाले गये थे घर से गायब थे।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर लालपुर निवासी दो युवक को चोरी के 35799 रूपये सहित गिरफ्तार कर लिया।