उधमसिंह नगर : बच्चों की हत्या की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण।

मीडिया ग्रुप, 09 अप्रैल, 2023

बच्चों की हत्या की धमकी देकर एक रिश्तेदार महिला का एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा।

उधमसिंह नगर के नानकमत्ता निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 फरवरी 2022 को उसके रिश्तेदार ने उसका रेप किया।

रेप करने के बाद महिला को धमकी दी की अगर किसी को बताया तो उसके चारों बच्चों तथा उसकी हत्या कर देगा।

थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया की पुलिस ने महिला के रिश्तेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।