उत्तराखंड वासी रहे सतर्क : होली के चलते जहर के डिब्बो में हुआ स्प्रे पेंट की बिक्री, कई व्यापारी गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 07 मार्च, 2023

उत्तराखंड। बाजार में मिलावट का दौर थम नहीं रहा है। बाहरी क्षेत्र के व्यापारी पहाड़ में सस्ते के नाम पर खादय पदार्थों के साथ ही नकली रंग भी बेच रहे थे। सूचना मिलने पर बागेश्वर कोतवाल कैलाश नेगी ने दुकान से नकली रंग के कई डिब्बे बरामद करके नष्ट किया साथ ही दुकानदार का चालान किया है। रंग काक्रोच हिट के डिब्बों में बिक रहा था।

बागेश्वर कोतवाली अंतर्गत कई दुकानदार विभिन्न स्थानों में दुकानें खोले हुए हैं जिनके द्वारा फड़ में मसाले, फल, दाल आदि सामग्री बाजार से सस्ती कीमत में बेची जाती है। होली के चलते इनके द्वारा रंग व अबीर गुलाल की बिक्री की जा रही है।

सोमवार दोपहर कुछ युवक जब वहां पहुंचकर रंग का स्प्रे खरीदने लगे तो उन्होंने देखा कि बाहर स्प्रे पेंट के डिब्बे में दूसरी पेकिंग जबकि अंदर काक्रोच हिट के डिब्बे में रंग बेचा जा रहा था, स्प्रे करने पर उससे रंग निकल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही कोतवाल तत्काल मौके पर पहुँचे, तभी पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी भी दलबल के साथ वहां पहुंचे तथा उन्होंने कई स्प्रे नष्ट करे। व्यापारी को हिरासत में ले लिया व उसका चालान भी किया। सूत्रों के अनुसार जनपद में लंबे समय से बाहर से आने वाले कुछ लोगों द्वारा नकली खादय सामग्री आदि बेचने की शिकायत मिलती रहती है।

सूत्र बताते हैं कि जिले में मिलावट खोर अधिक मुनाफे के चक्कर मे नकली पदार्थो को बेचते है, जबकि अधिकतर वस्तुओं में मिलावट होती है। मिलावटी वस्तुओं को बेचने से व्यपारी मालामाल, जबकि आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ होता है।

सेम्पलिंग करने वाले अधिकारी समय समय पर दुकानों में जांच करते है पर उचित व्यवस्था नही होने और नकली माल बेचने से रोकने की समुचित व्यवस्था नही होने से मिलावटी सामान बेचकर बड़ा मुनाफा कमाने वालों को किसी का भी भय नही रहता है।

ऐसे में आम उभोक्ताओ के साथ खाज्ञ पदार्थो के साथ अन्य सामग्रियों में स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर सख्त कार्रवाई नही हो पाने से मिलावटखोरो के हौसले बुलंद है, पुलिस हिरासत में लिए व्यापारी से आवश्यक जानकारी जुटा रही है। इधर पुलिस की इस सफलता पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार कई लोगों ने इस तरह के रंग खरीदे जिसे बच्चों व युवाओं द्वारा एक दूसरे पर डाला गया। बाहर से लगे रैपर के फटने पर जिसे रंग डाला गया उनके द्वारा इसका विरोध होने से कई स्थानों में विवाद हुए हैं। ग्रामीणों ने नकली माल बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आंखों व त्वचा की बीमारियों की संभावना

बागेश्वर। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिपाठी के अनुसार इस तरह के रंगों से त्वचा के साथ ही आंखों की बीमारियां होती है। काक्रोच हिट में कई केमिकल होते हैं जो कि आदमी को अंधा बना सकते हैं। मुंह में जाने से जान का खतरा हो सकता है।