भारतीय नागरिक नेपाल में गिरफ्तार, महिला की हत्या का लगा है आरोप।

मीडिया ग्रुप, 04 जनवरी, 2023

नेपाल के अरघाखांची जिले में एक एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भारतीय नागरिक पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप लगा है, उसकी उम्र 23 साल है।

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी युवक का नाम सुशांत है और वह हरियाणा का मूल निवासी है। सुशांत को 60 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला का शव रविवार को एक जंगल में मिला। महिला के शव को सिर में गहरी चोट के निशान के साथ बरामद किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सुशांत संदिग्ध रूप से जंगल में छिपा हुआ था और उसको वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुशांत ने सोने के गहने लूटने के इरादे से महिला पर हमला किया। उसने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। उसने महिला पर तब हमला किया जब वह अपने घर के पास टहल रही थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला के टहलते समय सुशांत वहां आया और उसने उससे सोने के गहने लूटने चाहे, इसके बाद महिला ने उसका विरोध किया, उसके विरोध करने पर सुशांत ने सिर पर हथियार से वार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अरघाखांची जिला अदालत के आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में ले लिया है।