ऊधमसिंह नगर : नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 04 अक्टूबर, 2022

काशीपुर। विवाहिता ने युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कहा उसका अपने पति से कुछ समय पूर्व मनमुटाव हो गया था।

जिसके चलते वह अपने मायके में ही रह रही थी। उसके पिता की गिरीताल के पास एक चाय की दुकान है।

जहां वह भी उनका हाथ बंटा देती थी। बताया एक दिन यूपी निवासी युवक दुकान पर आया और खुद को फौजी बता कर उसको भी सेना में भर्ती कराने की बात कहने लगा। कहा इसके बाद अक्सर युवक उसकी दुकान पर आता जाता रहता था।

जिस पर दोनों में आपस में दोस्ती हो गई। बताया 18 अगस्त को उसे मुरादाबाद स्थित स्कूल से अपनी मार्कशीट लेने जाना था। इस पर युवक उसे बाइक में मुरादाबाद ले गया।

आरोप है कि वापस लौटते समय उसने अपने बैग से निकालकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसके बाद वह उसे एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। जिसके बाद वह उसके साथ आए दिन वीडियो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आईटीआई थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।