उत्तराखंड : उपचुनाव जीतने के बाद सीएम धामी पहुंचे नानकमत्ता साहिब।

मीडिया ग्रुप, 04 जून, 2022

नानकमत्ता। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव जीतने के बाद पहली बार नानकमत्ता आगमन पर भाजपाइयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पहुंचकर मत्था टेका, और कारसेवा जाकर बाबा तरसेम सिंह का आशीर्वाद लिया।

नानकमत्ता में पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सीएम का स्वागत किया, जिसके पश्चात धामी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पहुंचकर गुरु के दरबार में शीश नवाया और अपनी चुनाव में विजय होने पर गुरु घर में अरदास की। इस दौरान श्री धामी ने कहा कि गुरु की नगरी नानकमत्ता साहिब से उनका खासा लगाव गुरु की नगरी में विजय प्राप्त होने के बाद नानक के चरणों में शीश नवाने आए हैं।

गुरुद्वारा साहिब में उन्हें कमेटी के प्रधान डॉक्टर हरवंश सिंह चुघ ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। जहां कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, आदि मौजूद थे। इसके पश्चात सीएम धामी कार सेवा पहुंचे,उन्होंने कार सेवा बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कार सेवा बाबा तरसेम सिंह ने भी उनकी चुनाव में जीत होने पर बधाई दी।

गुरद्वारा साहिब पहुंचने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने धामी को उपचुनाव जितने के बाद पहली बार नानकमत्ता पहुंचने पर फूल मालाओं और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, ओम नारायण राणा, धर्म सिंह बिष्ट, हीरा चंद, कुंवर सिंह खनका, विशाल गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।