उत्तराखंड में बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जानिए सीएम धामी को हराने वाले खटीमा विधायक भुवन कापड़ी को क्या मिली जिम्मेदारी …….

मीडिया ग्रुप, 10 अप्रैल, 2022

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

देहरादून। उत्‍तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्‍यक्ष करन माहरा को बनाया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्‍मेदारी को सौंपी गई है।

रविवार देर शाम को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल औऱ उप नेता विधायक दल की नियुक्ति की। वहीं नवनियुक्‍त प्रदेश अध्‍यक्ष करन माहरा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। अब लोगों में विश्‍वास जगाना है और पार्टी को आगे बढ़ाना है।

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम से उतरी थी। लेकिन मोदी मैजिक और भाजपा के मुकाबले कमजोर संगठन का खामियाजा उठाना पड़ा। यही वजह है कि बीजेपी ने सत्ता में रहते हुए वापसी का मिथक तोड़ दिया। 47 सीट जीत पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मौका भी मिला।

कांग्रेस के सामने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को सुधारने की चुनौती है। पांचवीं विधानसभा के चुनाव में पार्टी प्रदेश की सत्ता में आने के बजाय दोबारा विपक्ष में पहुंच गई है। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान इस हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल का इस्तीफा ले चुका है।