मशहूर गायक हनी सिंह पर अश्लील गीत गाने का आरोप, अदालत के आदेश पर हनी सिंह ने दिया अपनी आवाज का नमूना।

मीडिया ग्रुप, 13 फरवरी, 2022

मशहूर गायक हनी सिंह अश्लील गीत को गाने के आरोप में फंसे हुए हैं, जिस वजह से महाराष्ट्र के नागपुर की एक जिला अदालत ने हनी सिंह को अपनी आवाज का नमूना पेश करने का आदेश दिया था। इसी वजह से हनी सिंह रविवार को नागपुर के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पर हनी सिंह ने अपनी आवाज का नमूना रिकॉर्ड करवाया। हनी सिंह की आवाज की रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया करीब चार घंटे तक चली थी।

जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन हनी सिंह देरी से पुलिस स्टेशन पहुंचे।

एक अधिकारी ने कहा कि आनंदपाल सिंह जब्बल ने हनी सिंह के गानों पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। हनी सिंह के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और 293 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।