रूद्रपुर से मेयर रामपाल द्वारा भाजपा प्रत्याक्षी के समर्थन में चुनाव प्रचार, निर्दलीय प्रत्याक्षी पर जुबानी हमले में कहा कि- सीटी बजात्ते घूम रहे बहरूपिये से सावधान रहे जनता।

मीडिया ग्रुप, 04 फरवरी, 2022

रूद्रपुर से मेयर रामपाल द्वारा भाजपा प्रत्याक्षी के समर्थन में जोर शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याक्षी पर जुबानी हमला करते हुये मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि रुद्रपुर विधान सभा के लोगों को ऐसे बहरूपिये से सावधान रहने की जरूरत है जो सीटी बजाता घूम रहा है।

मेयर रामपाल ने कहा कि हिन्दुओं को गाली देने वाला, महिलाओं के चरित्र पर लांछन लगाने वाला खुद को हिन्दू हृदय सम्राट बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे चरित्र के नेता के झांसे में जनता न आये।

मेयर रामपाल सिंह ने राजा कालोनी में जनसंपर्क के दौरान कहा कि ऐसे व्यक्ति की आडियो सभी ने सुनी है। कैसे निर्लज्जता पूर्वक हिन्दुओं पर पीएचडी करने की बात कही जा रही है। महिलाओं पर इससे ज्यादा अभद्र टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे व्यक्ति को खुद को हिन्दू हृदय सम्राट कहलाने का कोई हक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिसे शीर्षस्थ पदों पर आसीन रहने का मौका दिया, क्या उसकी आडियो सुनने के बाद उसे फिर से जनता से अभद्रता का मौका देना चाहिए।

मेयर ने कहा कि भाजपा ने जनभावना का ध्यान रख कर एक शिक्षित और सुलझे हुए मृदु स्वभाव के शिव अरोरा को प्रत्याशी बनाया तो उसने खुद भगवा चोला ओढ़कर समाज को गुमराह करने का प्रयास किया है। जनता से कहा जा रहा है कि उनके साथ भाजपा ने अन्याय किया है, लेकिन वह पूछते हैं कि हिन्दू विरोधी चेहरा सामने आने के बाद क्या उनके साथ न्याय नहीं हुआ है?

मेयर ने कहा कि बहुत बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो मदद मांगने उनके दरबार में गए और अपमानित होकर लौटे। आज हिन्दुत्व की रक्षा का दावा किया जा रहा है, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि हिन्दुत्व की रक्षा भाजपा ही कर सकती है।

कहा कि आज बंगाली समाज की सांसद प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक और मंत्रियों पर टिप्पणी का आडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी घिनौनी सोच का परिचायक है। भाजपा को अपनी राजनीतिक जननी बताने के बाद सिर्फ कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार बताया जा रहा है। जो लोग पार्टी के प्रति वफादार नहीं रह सके वो जनता के प्रति क्या वफादार होंगे। उन्होंने कहा कि बहरूपिये की नौटंकी से दूर रहने की आवश्यकता है।

इस दौरान किरण राठौड़, विधान राय, धीरेश गुप्ता, किशन पाल गंगवार, किशन राठौर, रामअवतार शर्मा, शिवकुमार शिबू, आनंद गुप्ता, विजय डे, सत्य पाल गंगवार आदि मौजूद थे।