अजब गजब : 74 साल की उम्र में बजुर्ग महिला ने एक-साथ दो बच्चों को दिया जन्म।

मीडिया ग्रुप, 26 जनवरी, 2022

दुनिया के अलग अलग हिस्सों से अनोखी और अजीबो-गरीब खबरें सामने आती ही रहती हैं और भारत देश में भी इस तरह की अनोखी खबरें सामने आती रहती हैं। दरअसल जीवन में ऐसे किस्से अक्सर ही घटित होते रहते है।

आपको बता दें कि ऐसा ही मामला भारत के हैदराबाद शहर में सामने आया है। दरअसल विज्ञान और मां की ममता से जुड़ी एक ऐसी अनोखी कहानी सामने आ गई है जो आपको हैरान कर देने वाली है। दरअसल, इस शहर में एक 74 साल की महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरान कर दिया है। हालाँकि यह सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह विज्ञान का कमाल है जिसने यह संभव कर दिखाया है।

आपको बता दें कि दो जुड़वां बच्चों की किलकारी आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीर्पाडू की रहने वाली 74 वर्षीय महिला के घर पर गूंजी है। जिसके बाद इनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल इस महिला को को 54 साल के दांपत्य जीवन के बाद भी कोई संतान नहीं हो पाई थी। लंबे समय के बाद आखिरकार दोनों ने आईवीएफ का सहारा ले लिया था।

हालाँकि इसके बाद पिछले साल के अंत में नर्सिंग होम में पति पत्नी दोनों ने गुंटूर के आईवीएफ विशेषज्ञों से संपर्क किया था और गुरुवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है जो अनोखा है। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि इस बुजुर्ग महिला ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण किया था और उनकी गोद में एक नहीं बल्कि जुड़वां बच्चे आ गए है।