उत्तराखंड राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में वंशिका चिलाना ने जीता रजत पदक
उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए 124 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में फॉइल, सेबर और एपे वर्ग के रोमांचक मुकाबले हुए। जिनमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए 124 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।

अंडर 17 में वंशिका चिलाना को रजत, मन्नत कौर को कांस्य, अंडर 17 में कुशाग्र गुसांई को रजत, अंडर 14 सब जूनियर में गुंजन राजप्रोहत को रजत, पंखुरी शुक्ला को स्वर्ण, वैष्णवी जिमिवाल को कांस्य पदक मिला।
राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप के अंडर 14 जूनियर में पार्थ बिस्वास को कांस्य, सीनियर में परी शर्मा को स्वर्ण, सार्थक जैन को स्वर्ण, अर्पिता शर्मा को स्वर्ण, निहारिका को कांस्य वेदांश राठौर को कांस्य, मुकुल चुराया को कांस्य और अंडर 14 सब जूनियर में इवेलिन को कांस्य पदक मिला।
इस अवसर पर पंकज शुक्ला, भारत भूषण चुघ, भूपेश धुम्का, अध्यक्ष फेंसिंग एसोसिएशन उत्तराखंड सुरजीत सिंह ग्रोवर, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
