रुद्रपुर। हिंदुत्व प्रहरी सेवा संस्थान के तत्वावधान में फ्रेंड्स इन्क्लेव में आयोजित सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथामृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने कथावाचक पंडित सतीश चंद्र दीक्षित एवं उनकी टीम के सदस्यों शास्त्रजी हेमंत जी और आचार्य हरीश जी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं, साथ ही युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता आती है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। कथावाचन के पश्चात आयोजन समिति ने भी पूर्व विधायक ठुकराल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राजीव कुमार अग्रवाल, सत्येन्द्र, उमेश चंद्र तिवारी, ऊषा मिश्रा, शालिनी गोयल, चिराग अग्रवाल, कमल सक्सेना, ओम शंकर, डीपी मिश्रा, सीपी सिंघल, एके पांडे, एसके पुण्डीर, एसएन सिंह, ललित सिंह बिष्ट, बीएन यादव, संयोजक राजकुमार भुसरी, रामकुमार गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
