रिपोर्ट – सोनू अनेजा
उधम सिंह नगर। रुद्रपुर शहर के कोर्टयार्ड होटल में रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन द्वारा प्रथम वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के लगभग 50 इलेक्ट्रिकल व्यापारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों – संजीव कुमार (अध्यक्ष, जय अम्बे इलेक्ट्रिकल्स), प्रभात खुराना (महामंत्री, शिवम इलेक्ट्रिकल्स), इन्द्र साहनी (उपाध्यक्ष, साहनी इलेक्ट्रिकल्स), दिलीप गुगलानी (कोषाध्यक्ष, संगम इलेक्ट्रिकल्स), सोनू अनेजा (मीडिया प्रभारी, गुरु कृपा इलेक्ट्रिकल्स) सहित सभी सदस्यों ने मिलकर उत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह सोनू ने बताया कि संस्था आने वाले समय में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी और व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों को एसोसिएशन का सदस्यता प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इससे पूर्व, 5 मई 2025 को एसोसिएशन द्वारा एक क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया था, जिसमें रुद्रपुर के महापौर श्री विकास शर्मा ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और एसोसिएशन के गठन पर बधाई दी।
