रुद्रपुर। संजय नगर वार्ड 11 में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित अखंड संकीर्तन महायज्ञ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कीर्तन मंडलियों के भजनों का श्रवण किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
संकीर्तन महायज्ञ में श्री राम संघ सम्प्रदाय, श्री गुरु सम्प्रदाय, श्री गणेश पागल सम्प्रदाय, श्री राधा कृष्ण सम्प्रदाय, श्री हरिप्रसाद सम्प्रदाय, मानव मुक्ति सम्प्रदाय सहित विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का स्वागत किया और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अरुण दास, सचिव नरेंद्र विश्वास, उपसचिव देवानंद स्वर्णकार, उपाध्यक्ष दिपांकर बावली, कोषाध्यक्ष आसित बाला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
