Ajab Gajab: जहरीले कोबरा को आंखों से कंट्रोल कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर घूम जाएगा दिमाग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद डरावना और रहस्यमयी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कोबरा सांप को अपनी आंखों से ही नियंत्रित करता हुआ दिखाई दे रहा है। मगर वीडियो के अंत में कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक शख्स आराम से कुर्सी पर बैठे हुआ है। उसके सामने एक टेबल पर एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है। शख्स सांप को बहुत गौर से देख रहा है और ऐसा लग रहा है कि दोनों आंखों ही आंखों में कुछ बात कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि शख्स सांप के ऊपर अपना हाथ रखा हुआ है।

शख्स के देखने से सांप शांत होता जाता है। थोड़ी देर बाद शख्स सांप को अपनी ओर इशारा करता है और सांप थोड़ा पीछे भी हट जाता है। ऐसा लग रहा है कि शख्स सांप को अपनी आंखों से ही नियंत्रित कर रहा है। लेकिन अचानक से सांप शख्स की आंखों पर हमला कर देता है और वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है। आइए देखते हैं वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)

यह वीडियो इसलिए वायरल हुआ क्योंकि यह बेहद अजीब और रहस्यमयी है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को फेक मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो देखकर मेरी रूह कांप गई।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “यह वीडियो फेक है।” इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो 3 करोड़ 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 9 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।