रुद्रपुर : दो लाख दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सेमत तीन ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

रुद्रपुर। एक विवाहिता ने पति सहित तीन ससुरालियों पर दो लाख रुपये दहेज नहीं मिलने पर घर से निकलने और गर्भपात की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने दी तहरीर में कहा है कि वह सात महीने की गर्भवती है। उसकी शादी राहुल बैरागी निवासी दिनेशपुर से 31 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही आरोपी पति राहुल बैरागी, ससुर, सास कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करने लगे।

उसने 28 मई को दिनेशपुर थाने में तहरीर दी थी। ससुरालियों ने समझौता कर दिया था। इसके बाद पति ने उसे कालीनगर में 15 दिन किराये के मकान में रखा और फिर से छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपी राहुल बैरागी, राहुल के पिता और मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।