उधम सिंह नगर : जिलाधिकारी उदय राज सिंह को मिला सेवा विस्तार, तीन महीने और बने रहेंगे DM

उधम सिंह नगर। डीएम उदयराज सिंह को सेवा विस्तार मिला है। अब वह तीन माह तक और अपनी सेवाएं डीएम के रूप में जिले में देंगे। अपर मुख्य सचिव कार्मिक ने इसकी पुष्टि की है।

डीएम उदयराज शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें सेवानिवृत्त पर ही तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। वह अभी तीन माह और डीएम के तौर पर ऊधम सिंह नगर जिले में सेवाएं दे सकेंगे।